कदम संस्था के साथ साहू युवा संगठन एवं महिला मंडल ने साहू समाज की आराध्य मां कर्मा जयंती 1008 के उपलक्ष में मिलकर किया वृक्षारोपण!
![](https://www.inkpressnews.in.net/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240407-WA0029-1024x768.jpg)
गाडरवारा/ इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां कर्मा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर वृक्ष को मंत्र उच्चारण के साथ रोपित किया गया! कदम संस्था प्रमुख अजय खत्री ने बताया कि कदम संस्था के साथ,साहू युवा संगठन एवं महिला मंडल हर वर्ष कर्मा जयंती के उपलक्ष में वृक्षारोपण करती आ रही है!
साहू महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा साहू ने कहा कि माता कर्मा ने इस दिन श्री कृष्ण भगवान को अपने हाथों से खिचड़ी खिलाई थी! साहू महिला मंडल की सचिव श्रीमती रितु साहू ने सभी को बधाइयां दी! इसी क्रम में श्रीमती कंचन साहू एवं अंजना साहू ने माता कर्मा जी के जीवन काल पर बताया, और वृक्ष की महत्वता को बताया!
![](https://www.inkpressnews.in.net/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240407-WA0027-1024x768.jpg)
साहू युवा संगठन से नीलेश साहू ने कहा साहू समाज मां कर्मा की वंशज है! कदम संस्था में उपस्थित सभी व्यक्तियों ने कर्मा जयंती की शुभकामनाएं एक दूसरे को दी ! एवं उपस्थित अन्य व्यक्तियों का जन्मदिन भी पौधारोपण करके मनाया! उपस्थित सभी सदस्यों का आभार नीलेश साहू द्वारा व्यक्त किया गया!इस कार्यक्रम में कदम संस्था ,साहू समाज,युवा संगठन,साहू महिला मंडल के सभी साथी उपस्थित रहे!