13 अक्टूबर को होगा विशाल नगर भंडारा आयोजित।
गाडरवारा/ समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की आध्यात्मिक इकाई नव शक्ति दुर्गा उत्सव समिति की नवरात्रि के संदर्भ में मां सिंहवाहनी दरबार,जगदीश वार्ड में बैठक रखी गई है। जिसमे सर्वप्रथम मां सिंहवाहनी की पूजा अर्चना कर संपूर्ण कार्यक्रम मंगलमय संपन्न हो इस हेतु प्रार्थना की गई। साथ ही बैठक में नवरात्रि का पावन पर्व बड़े धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया गया।
साथ ही 3 अक्टूबर को घट कलश,प्रतिमा स्थापना,13 अक्टूबर को विशाल नगर भंडारा एवम् 14 अक्टूबर को विसर्जन की तारीख निर्धारित की गई। साथ ही पंचमी से लेकर नवमी तक मां जगजननी को छप्पन भोग लगाया जाएगा एवं पोहा प्रसादी का वितरण किया जाएगा। 56 भोग प्रसादी हेतु सहयोगिगण बनाए जाएंगे।
जिनका आयोजन समिति आत्मीय सहयोग सम्मान से सम्मानित करेगी। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया,संस्थापक आशीष राय,आध्यात्मिक इकाई अध्यक्ष महेंद्र साहू,सचिव बबलू कहार,अमित श्रीवास, देवेन्द्र कुर्मी,नीतीश कुर्मी,अमित कोरी पंडा,मोहित सोनी इत्यादि सदस्य की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।