गाडरवारा/ गत दिवस जबलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय चीचली की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का जादू दिखाया। श्रेया शुक्ला, स्वाती ताम्रकार, खुशी विश्वकर्मा, और हर्षिता चौरसिया ने लोक संगीत विद्या में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य भूपेश ठाकुर और शिक्षकों ने प्रसन्नता जताई है। छात्राओं ने शिक्षक विनीत नामदेव, रजनी सराठे, और सुलेखा शर्मा के मार्गदर्शन में यह स्थान प्राप्त किया।अब ये छात्राएं राज्य स्तर पर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।