सोहागपुर।
संवाददाता:- शेख आरिफ।सोहागपुर।
सीएम राइज़ विद्यालय द्वारा नगर पालिका मंगल भवन में सामूहिक योग दिवस आयोजित किया गया। जिसमें संस्था प्राचार्य राम किशोर दुबे ने मंच को संबोधित कर सामूहिक राष्ट्रगीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के उद्बोधन उपरांत रेडियो प्रसारण सुना गया,सी. एम. राईज स्कूल के प्राचार्य रामकिशोर दुबे ने बताया कि योग शिविर में योग की 12 मुद्राएं कराई गई विद्यालयो के छात्र-छात्राओ, शिक्षक-शिक्षिकाओ, सहित नगरवासी भी इस योग शिविर में शामिल हुए। योग एक प्राचीन अभ्यास है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। यह अभ्यास युवाओं को ऊर्जा, संतुलन और एकाग्रता प्रदान करता है। प्राचार्य ने कहा प्रतिदिन योग करने से छात्र-छात्राओं को न केवल शारीरिक रूप से लाभ होगा, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया जा सकता है।
योग शिविर में उपस्थित रहे:- नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल जी, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज जी,बिट्टू पालीवाल, जीवन दुबे जी,सब इंजीनियरिंग चौबे जी,मनोज अग्रवाल, सोहागपुर बी.ओ शिक्षा विभाग श्री रामभरोसे चौधरी जी,एनसीसी अधिकारी डॉ. रामकुमार पाठक, प्रियांशु धारसे,एनसीसी कैडेट, छात्र-छात्राएं विद्यालय शिक्षक, प्रमुख विभागो के अधिकारी एवं नागरिक गण उपस्थित रहे।