मकर संक्रांति के पावन पर्व पर 13 एम.पी बटालियन एनसीसी नर्मदापुरम सोहागपुर के एनसीसी कैडेटों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।

संवाददाता:- शेख आरिफ।

सोहागपुर// सर्वप्रथम भगवान श्री राम व हनुमान जी के चित्र के समक्ष संस्था प्रचार श्री राम किशोर दुबे जी ने दीप प्रज्वलकर माली अर्पण तिलक कर नमन किया इस उपरांत कार्यक्रम में एक ही स्वर में सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया हनुमान जी, शिव जी की आरती गई।

वही एनसीसी ए.एन.ओ डॉ रामकुमार पाठक के द्वारा बताया गया कि हमारा राष्ट्र उत्सव प्रधान है जहां वर्षपर्यंत अनेक व्रत उत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाए जाते हैं। इसी क्रम में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश काल करने पर मकर संक्रांति का पर्व देश के प्रत्येक भाग में पृथक-पृथक नामों से अपनी मान्यता सभ्यता और परंपरा के अनुसार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।इस बार सूर्य कि मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को अपरान्ह 2:44 पर हो रही है। मकर राशि में सूर्य के संक्रमण काल का पुण्यकाल संक्रांति के बाद की 20 घटी तक अर्थात आठ घंटे का होता है, इसलिए इसका पुण्यकाल संक्रांति के समय से सूर्यास्तपर्यंत रहेगा। इस पुण्यकाल में संक्रांतिजन्य पुण्य फल की प्राप्ति हेतु स्नान जप दान जप इत्यादि करना श्रेयस्कर है। मकर संक्रांति का यह पर्व सामाजिक समरसता का भी संदेश देता है। इसलिए इस काल में गरीबों को वस्त्र और भोजन इत्यादि दान किया जाता है। वही प्रियांशु धारसे ने कहा कि कई सालों के बाद ऐसा सौभाग्य प्राप्त होता है कि अध्यात्म व संस्कृति भक्ति को याद कर जीवन को सरल सहज व आध्यात्मिक करते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित बी.एम पटेल सर, गढ़वाल मासाब,प्रियांशु धारसे एनसीसी कैडेट सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!