भाजपाईयों ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि।

सोहागपुर// एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन के प्रणेता तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मंगलवार को आयोजन किया है। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह के शहर स्थित निवास पर यह आयोजन किया गया।

जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों का कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनका स्मरण किया। इस अवसर पर वक्ताओं नप उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी तथा भाजपा सोहागपुर मंडलाध्यक्ष अश्वनी सरोज ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि पं. उपाध्याय के आदर्शों को जीवन में उतारते हुए पार्टी व राष्ट्र हित में कार्य करें।

इस दौरान भाजपा नेत्री पूनम दुबे, पूर्व पार्षद पुष्पा वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरिता चौरसिया, शक्ति मेहरा, आकाश रघुवंशी, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिनव पालीवाल, संजय तिवारी मातापुरा, संजय तिवारी रघुवंशीपुरा, नीलेश खंडेलवाल, डाॅ. संजीव शुक्ला, डालचंद साहू, राकेश चौरसिया, पार्षद गौरव पालीवाल व रविशंकर उईके, सुरेश कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, प्रशांत मालवीय, ऋषभ गढ़वाल, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!