सोहागपुर।संवाददाता:-शेख आरिफ।
राज्यसभा सांसद माया नारोलिया नर्मदापुरम – नरसिंहपुर सांसद दर्शन सिंह चौधरी सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने 38.41 के कार्यों का किया लोकार्पण।

सोहागपुर//आज ग्राम पंचायत नयागांव विकासखंड सोहागपुर मे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत सूचना स्वीकृति आदेश वितरण एवं विभिन्न कार्यों का लोकार्पण जिसकी लागत 38.41 लाख रु.एवं भूमि पूजन कार्य जिसकी लागत 5.26 लाख रु के कार्य का भूमि पूजन किया किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सांसद दर्शन सिंहचौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती सविता दीवान शर्मा, आदित्य पलिया, जिला उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, नंप. अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष नप आकाश रघुवंशी, भूरेलाल गुरुजी, मंझाले भैया, श्रीमती खुशबू दीपक रघुवंशी सरपंच एवं समस्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण, समस्त विभाग के अधिकारी गण, सभी ग्रामीण जन उपस्थित रहे।